सीसीटीवी कैमरे के जरिए हुआ खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों ट्रेवल एजेंसी में अपनी गाड़ी लगाकर चलाते है। तीनों एक साथ अपनी-अपनी गाड़ी लेकर शादी समारोह में आए थे। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुआ। मोबाइल की लोकेशन भी एक साथ पाई गई थी। हत्या के बाद बृजेश और फौजी ने अपने मोबाइल एक साथ रात में स्विच ऑफ कर दिए थे।
पहले भी हो चुका था विवाद
थाना प्रभारी के अनुसार मनोज और बृजेश का पहले भी नजेबाजी में विवाद हो चुका है। वारदात की रात भी पुरानी बातों को लेकर नशेबाजी में दोनों का विवाद हो गया था। इसके बाद बृजेश ने उसकी हत्या कर दी थी।
बता दें कि बिधनू में जहानाबाद मार्ग में बाजपुर गांव के पास मनोज का शव मिला था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्जकर एक युवक को हिरासत में लिया था। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत पुष्टि हुई थी। मनोज यादव (35) निजी कार बुकिंग में चलाता था।