फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्डन कार्ट में बिकेंगी फल और सब्जियां: कानपुर नगर निगम 82 मंडियों को करेगा व्यवस्थित, जानिए खासियतें

Tue, 13 Sep 2022 07:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में अब आप सब्जी और फल की ठेलों से नहीं खरीद पाएंगे। दरअसल, स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम मॉर्डन कार्ट उपलब्ध कराएगा। साथ ही, 82 सब्जी और फल मंडियों को व्यवस्थित भी करेगा।
विज्ञापन
मॉडर्न कार्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अब सब्जी और फलों की बिक्री को ठेलों पर पूरी तरह बंद किया जाएगा। इन लोगों मॉर्डन कार्ट नगर निगम उपलब्ध कराएगा और इसमें ही स्ट्रीट वेंडर्स फल और सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। शहर में मौजूद करीब 82 सब्जी और फल मंडियों को नगर निगम व्यवस्थित करने जा रहा है।

विज्ञापन

अतिक्रमण की समस्या से मिलेगी निजात
शहर में ठेले पर बिक्री से चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण ज्यादा होता है। मॉर्डन कार्ट से अवैध अतिक्रमण की समस्या पर लगाम लगेगी। वहीं सब्जी और फल मंडियों का स्वरूप भी बदलेगा। कार्ट  के अंदर ही लाइटिंग, पंखे, हवादार जालियां, डस्टबिन और ऊपर अपनी दुकान का नाम लिखने के लिए भी जगह भी दी गई है। इसमें पहिये भी लगे हैं, इससे कहीं भी इनको ले जाया सकेगा।

प्रथम चरण में तीन मंडियां हुई हैं चिन्हित
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स को स्मार्ट कार्ट उपलब्ध कराएगा। ये चारों तरफ से बंद होने के साथ ही पूरी तरह आधुनिक होंगे। ये एक दुकान की तरह होंगी। प्रथम चरण में फूलबाग फल मंडी, विजय नगर सब्जी, फल मंडी और बंबा रोड सब्जी मंडी को लिया गया है। संस्था को चुना गया है, उनसे कार्ट के मॉडल मांगे गए हैं।

नगर निगम में रजिस्टर्ड हैं आठ हजार वेंडर्स
नगर निगम स्मार्ट वेंडिंग जोन के तहत इस तरह के कार्ट को स्ट्रीट वेंडर्स को उपलब्ध कराएगा। हालांकि कार्ट का खर्च कौन उठाएगा इस पर अभी फैसला होना बाकी है। सब्जी और फल  विक्रेताओं को भी अब फूड लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। स्मार्ट कार्ट के ऊपर फूड रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस भी चस्पा करना होगा। कानपुर में करीब आठ हजार स्ट्रीट वेंडर्स नगर निगम में रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

ये होगी खासियत
  • चारों तरफ से कवर्ड और लॉकिंग सुविधा होगी।
  • कार्ट के नीचे ऊपर सामान रखने की पर्याप्त व्यवस्था।
  • ऊपर छत लगी है और ब्रांडिंग के लिए पर्याप्त जगह।
  • डस्टबिन भी कार्ट के साथ लगा हुआ है।
  • मूव करने के लिए बड़े रबड़ वाले पहिये।
  • फल और सब्जी रखने के लिए हवादार बनाया गया है।
  • 6 फीट लंबाई, 3 फीट चौड़ाई और 6 फीट ऊंचाई होगी।
  • लाइटिंग और पंखे की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें