नगर निगम ने आवारा कुत्तों (निराश्रित श्वानों) के लिए गुरुवार को 55 डॉग फीडिंग सेंटरों का संचालन शुरू किया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने निरीक्षण कर इन सेंटरों आसपास के सभी कुत्तों के वैक्सीनेशन के निर्देश दिए। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग ने पहल की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद नगर निगम विभिन्न क्षेत्रों में फीडिंग सेंटर शुरू किए हैं। अफसरों का कहना है कि आवारा कुत्तों को अब सिर्फ इन निर्धारित स्थलों पर ही भोजन कराया जाएगा।
शुरू किए गए डॉग फीडिंग सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नगर आयुक्त ने बताया कि फीडिंग सेंटरों की स्थापना से न केवल श्वानों को सुरक्षित ढंग से भोजन मिलेगा बल्कि नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
शुरू किए गए डॉग फीडिंग सेंटर
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने कहा कि सभी के सहयोग से ही अभियान सुनिश्चित हो सकता है। निराश्रित श्वानों की देखभाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों, एनजीओ और पशुप्रेमियों को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।