फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी हेराफेरी: नगर निगम ने एक ही सड़क निर्माण की बना दीं दो फाइलें, एक का बिल 5.65 लाख, दूसरे का 17.92 लाख

Thu, 03 Nov 2022 10:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

नगर निगम में सड़क निर्माण की फाइल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। दरअसल, एक ही सड़क के निर्माण की दो फाइलें बना दीं गईं। एक में 5.65 लाख से पैचवर्क, तो दूसरे में 17.92 लाख से सड़क और नाली निर्माण का प्रस्ताव दिखाया।
विज्ञापन
नगर निगम कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर नगर निगम ने नानकारी की एक ही गड्ढायुक्त सड़क की दो फाइलें बना दीं। एक में पैचवर्क दिखाया गया और दूसरे में नाली सहित सड़क निर्माण का स्टीमेट बनाया गया है। आशंका है कि ठेकेदार और अभियंताओं की मिलीभगत से एक ही स्थान के कार्य के लिए दो फाइलें बना दीं, ताकि एक से काम कराकर दूसरे कार्य के नाम पर जेब गर्म की जा सके।

विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद ने बुधवार को मुख्य अभियंता से शिकायत की। उधर, नगर आयुक्त ने गड़बड़ी की आशंका देख फाइल स्वीकृत करने के बजाय लौटा दी। जोन-छह के अंतर्गत वार्ड - 27 (नानकारी) के देवी सहाय नगर मोहल्ले में दुर्गा मंदिर से गूबा गार्डेन मुख्य मार्ग तक चार स्थानों में कई मीटर दायरे में सड़क टूटी है और  गड्ढे भी हैं।

इन फाइलों में मिली है गड़बड़ी
नगर निगम जोन-छह के अभियंताओं ने इस सड़क के पैचवर्क की फाइल बनाई गई। फाइल संख्या 355/एए-6/2021-22 के नाम से बनी इस फाइल में पैचवर्क की अनुमानित लागत 56,5750 रुपये दर्शायी गई है। इसी जोन के अभियंताओं ने इसी सड़क के निर्माण के लिए फाइल नंबर - 322/एए-6/2022-23 के नाम से दूसरी फाइल बनाई।

इस फाइल में कार्य का नाम देवी सहाय नगर मुख्य मार्ग पर हाटमिक्स प्लांट से सड़क की मरम्मत लिखा गया है, जिसमें नाली का निर्माण भी शामिल है इस कार्य की अनुमानित लागत 17,92,202 रुपये दिखाई गई है। नानकारी की पार्षद निर्मला मिश्रा ने नगर निगम के मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी से इस गड़बड़ी की शिकायत की।
विज्ञापन

उन्होंने इस सड़क को हाट मिक्स प्लांट से बनवाने के बजाय 5.65 लाख वाली फाइल स्वीकृत करते हुए जल्द से जल्द पैचवर्क कराने को कहा। क्षेत्रीय सुपरवाइजर, जेई, ठेकेदार की मिलीभगत से गड़बड़ी की आशंका जताते हुए दूसरी फाइल निरस्त करने की मांग की। मुख्य अभियंता ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी। इस समय प्राथमिकता पैचवर्क की है। इसलिए वहां भी पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें