फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नगर निगम ने पार्क में डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक

Wed, 24 Sep 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम ने पनकी में बिना अनुमति पार्क में डांडिया के आयोजन पर रोक लगा दी है। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने इसके लिए संपत्ति विभाग को आदेश जारी किए हैं। वार्ड-57 पनकी बी ब्लॉक स्थित श्रीराम एजुकेशन सेंटर के पीछे पार्क में 25 सितंबर को शाम छह बजे से डांडिया कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन

डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त के मुताबिक पार्क में किसी भी प्रकार के आयोजन पर प्रतिबंध है। आयोजन के लिए नगर निगम का संपत्ति विभाग पार्क की जगह आवंटित करता है।

डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट व सुप्रीमकोर्ट के आदेश के अनुसार पार्कों में कोई भी वैवाहिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद बिना अनुमति लिए डांडिया कार्यक्रम हो रहा है।
विज्ञापन

डांडिया के आयोजन पर लगाई रोक - फोटो : अमर उजाला
नोटिस जारी कर डांडिया कार्यक्रम पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आयोजक पर कार्रवाई करने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें