नवीन सभागार में समीक्षा बैठक हुई
- फोटो : अमर उजाला
प्रवक्ता मत बनिए डॉक्टरों की स्थिति बताएं
प्रभारी मंत्री ने सीएमओ हरिदत्त नेमी से पूछा कि सीएचसी-पीएचसी में रात में कितने डॉक्टर रुकते हैं। सीएमओ इसके बजाय अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी देने लगे। इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रवक्ता हो क्या। जितना पूछ रहा उतना बताओ। इस पर सीएमओ कोई जवाब नहीं दे पाए। उन्होंने डीएम को सीएचसी-पीएचसी का रात में निरीक्षण करने के और गड़बड़ी पर कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री लघु सिंचाई के कार्यों को देखते ही भड़क गए। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह से बोले इनके 80 फीसदी बोरिंग के काम फर्जी होते हैं। रिबोरिंग के लिए किसान परेशान होते रहते हैं। इनके कामों की जांच कराएं और रिपोर्ट भेजें।
मेट्रो ने जो मकान क्षतिग्रस्त किए उन्हें बनवाए
उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की कार्यशैली पर महापौर प्रमिला पांडेय नाराज हुईं। इस पर मंत्री ने कहा कि मेट्रो का जहां मन आता खोद कर डाल देते है कोई सुधार नहीं करते। डीएम को जांच टीम गठित कर बैठक करने के निर्देश दिए। कहा कि मेट्रो निर्माण के दौरान जिन शहरवासियों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मरम्मत कराएगा। इस दौरान अगर उन्हें किराये पर रहना पड़ रहा है तो मेट्रो किराया भी देगा। विधायक सरोज कुरील ने घाटमपुर तक मेट्रो अधिकारियों को तय समय सीमा में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। सीटीआई नहर समेत अन्य नालों की सफाई के निर्देश भी दिए गए।
100 बेड का अस्पताल बनकर तैयार, नहीं हुआ चालूनगर निगम अस्पतालों के संचालन पर मंत्री और सांसद रमेश अवस्थी ने जोर दिया। महापौर ने उन्हें दान में दिए जाने की बात बताई। इसपर मंत्री ने नगर निगम से उनका कायाकल्प कराने के निर्देश दिए। सपा पार्षद अर्पित यादव ने नौबस्ता में बनकर तैयार 100 बेड के अस्पताल की शुरुआत न होने की बात कही। मंत्री ने जल्द स्टाफ की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। पार्षद ने दक्षिण में फायर स्टेशन, बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो और नई चौकी बनवाने की मांग की। कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने बाजारों में गंदे शौचालय की बात कही। नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में सभी शौचालय साफ कराने और बाजारों में 40 पिंक टायलेट शुरू कराने का आश्वासन दिया।