फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निवेश के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी, दिल्ली के कॉल सेंटर से चल रहा था खेल, पांच लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 30 May 2026 03:19 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर पुलिस ने दिल्ली में चल रहे एक बड़े साइबर ठगी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12 हजार सिम कार्ड और लैपटॉप सहित भारी मात्रा में दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पनकी थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी पुलिस और पश्चिम जोन की पुलिस ने निवेश का लालच देकर साइबर ठगी करने वाला गिरोह का राजफाश किया है। गिरोह में शामिल पांच आरोपियों की दिल्ली और गाजियाबाद से गिरफ्तारी हुई है। यह गिरोह दिल्ली में कॉल सेंटर चला रहा था।

विज्ञापन

आरोपियों के पास से 12 हजार सिम, 15 लैपटॉप, स्कैनर, स्टांप, 20 से अधिक मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपियों के पास से कई बैंक अकाउंट की जानकारी भी हुई है, जिसमें करोड़ों के ट्रांजेक्शन होने की आशंका है। मामले की जांच जारी है।

आठ अप्रैल को एक प्रमोशनल कॉल आई
मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई पनकी गंगागंज के केशव अग्निहोत्री की शिकायत पर हुई। केशव अग्निहोत्री हैदराबाद में इंजीनियरिंग सल्यूशन का कार्य करने वाली कंपनी में कार्य करते हैं। उनके पास आठ अप्रैल को एक प्रमोशनल कॉल आई, जिसमें उनसे मित्रा पेज को रिव्यू करके रिवॉर्ड देने की बात कही गई।

युवती ने टेलीग्राम ग्रुप में जुड़वाया
इसके बाद रिया शर्मा नाम से व्हाट्सएप कॉल आई। उसने टेलीग्राम का लिंक शेयर किया। टेलीग्राम को रिव्यू करने और उसी में रुपये भेजने के लिए कहा। केशव ने आठ अप्रैल को पहला ट्रांजेक्शन किया। इसके बाद कई और ट्रांजेक्शन किए। इस दौरान जिया शर्मा नाम की युवती ने उन्हें और टेलीग्राम ग्रुप में जुड़वाया।

पनकी थाने में शिकायत की
इस तरह से 15 ट्रांजेक्शन से उनका 3.50 लाख का निवेश कराया। यह निवेश आठ से 10 अप्रैल के बीच हुए। आरोपियों ने उन्हें पांच लाख का मुनाफा दिखाया था। उन्होंने रकम निकालनी चाही, लेकिन दूसरी ओर से पांच लाख और जमा करने के लिए कहा गया। केशव को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने 1930 में और पनकी थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
पश्चिम जोन की साइबर सेल और पनकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि  पुलिस ने गाजियाबाद के ऋषि शर्मा, उत्सव त्यागी, दुर्गेश कुमार, नई दिल्ली के अजय मित्तल और गुरूग्राम के सचिन को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 42 की पैड मोबाइल, छह लैंडलाइन फोन, छह मोहर, 40 एटीएम कार्ड, 12,383 सिम कार्ड, दो ड्राइविंग लाइसेंस, एक बायोमैट्रिक मशीन,व्हाटपॉट और वाईफाई राउटर बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें