फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: वर्दी का रौब या खाकी का फ्री स्वाद? घाटमपुर में पुलिस की मुफ्तखोरी का वीडियो, जांच के घेरे में PRV टीम

Sat, 30 May 2026 03:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में पीआरवी पुलिसकर्मियों द्वारा रेहड़ी दुकानदारों से मुफ्त सामान लेने और विरोध करने पर गाली-गलौज करने का वीडियो वायरल हुआ है। व्यापार मंडल ने नोडल अधिकारी से शिकायत की है, जिस पर एसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में पीआरवी पुलिसकर्मियों का रेहड़ी व ठेलियों दुकानदारों से फ्री खाने पीने का सामान लेकर खाने का वीडियो वायरल हुआ है। उप्र आदर्श व्यापार मंडल ने नोडल अधिकारी के ट्विटर हैंडल में दुकानदारों से अभद्रता व धमकाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।

विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि पानीपुरी विक्रेता रामकरन तथा आइसक्रीम विक्रेता उदयराम उर्फ ईश्वर कुष्मांडा देवी तिराहा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर के सामने रेहड़ी लगाकर जीवन यापन करते हैं। बताया कि पीआरवी पुलिसकर्मियों ने दोनो के यहां से लिया और पैसे भी नहीं दिए।

">http://



पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी

जब संगठन के उपाध्यक्ष आशीष पांडेय ने वीडियो बना लिया, तो जानकारी मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा 50 रुपये देकर मामले को शांत करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी हुई।

अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया
आरोप है कि 28 मई की रात लगभग साढ़े नौ बजे पीआरवी वाहन से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों व्यापारियों के साथ गाली-गलौज की और दुकान हटवाने सहित गंभीर धमकियां दीं। उन्होंने बताया कि संगठन के उपाध्यक्ष के वीडियो बनाने पर उनके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जिससे संगठन में रोष है।
विज्ञापन

एसीपी ने जांच के दिए आदेश
बताया कि पूरे प्रकरण की ऑनलाइन शिकायत ट्विटर हैंडल के माध्यम से डायल 112 नोडल अधिकारी को भेजी जा रही है और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि सूचना मिली थी। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें