कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के पतारा कस्बे में एक घर की कच्ची छत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसमें घर के भीतर काम कर रही महिला बाल-बाल बच गई। वहीं, एक अन्य घटना में दीवार गिरने से गृहस्वामी घायल हो गया। पतारा कस्बा निवासी धीरेंद्र द्विवेदी के घर पर मंगलवार को अचानक कच्ची छत ढह गई।
गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान घर के भीतर काम कर रही उनकी पत्नी पूजा वहां से थोड़ी दूर पर थीं। इससे वह इस भीषण दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। हालांकि, छत के मलबे में गृहस्थी का सामान जरूर दब गया। इसी कस्बे में एक अन्य घटना के तहत संजय मिश्रा के घर की दीवार अचानक गिर पड़ी।