सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन
- फोटो : amar ujala
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान के तहत सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक जनपद से बेहतर खिलाड़ियों को निकालने का लक्ष्य तय किया गया है ताकि भविष्य में देश को पदक दिलाने वाले खिलाड़ी प्राप्त हो सकें।
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन
- फोटो : amar ujala
वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं प्रतिभागी
बैठक में संगठन के पदाधिकारियों, शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायतीराज व शहरी आंगनबाड़ी विभाग को अधिक से अधिक प्रतिभागिओं का पंजीकरण कराने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं डीपीआरओ को ओवरऑल नोडल अधिकारी नामित किया गया है। महोत्सव के संयोजक अभिनव दीक्षित ने बताया कि किसी भी आयु वर्ग के प्रतिभागी वेबसाइट www.sansadkhelmahotsav.in पर पंजीकरण करा सकते हैं।
सांसद खेल महोत्सव को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन
- फोटो : amar ujala
ये खेल होंगे शामिल
खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, रस्साकशी, शतरंज प्रतियोगिता शामिल हैं। यहां पर सीडीओ दीक्षा जैन, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक, बीएसए सुरजीत सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल, क्षेत्रीय खेल कार्यालय ग्रीन पार्क के उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष (उत्तर) अनिल दीक्षित, जिलाध्यक्ष (दक्षिण) शिवराम सिंह आदि रहे।