फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डिजिटल अरेस्ट रखकर 54 लाख वसूलने के तीन आरोपियों को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया

Mon, 11 May 2026 07:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एमपी के देवास की पुलिस टीम को आरोपियों के खिलाफ ठगी के सबूत मिले हैं। आरोपी बर्रा विश्वबैंक के हैं। 
विज्ञापन
डिजिटल अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बर्रा थानाक्षेत्र के विश्वबैंक इलाके में रहने वाले तीन आरोपियों को एमपी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने एमपी के देवास जिले की महिला काे दस दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर उससे 54 लाख रुपये की वसूली की थी। महिला ने घटना की रिपोर्ट देवास कोतवाली में दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को देवास कोतवाली के दरोगा दीपक मालवीय साथी सिपाहियों के संग शहर आए। उन्हें डिजिटल अरेस्ट के मामले में बर्रा विश्व बैंक कालोनी के ब्लॉक निवासी आयुष गुप्ता, अखंड प्रताप सिंह और वैभव शुक्ला की तलाश थी। पुलिस टीम ने यहां थाना पुलिस की मदद से तीनों आरोपी काे पकड़ा है। यहां पूछताछ करने के बाद टीम तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ एमपी ले गई है।

एक आरोपी का हाईवे किनारे है मैगी प्वाइंट
एमपी पुलिस टीम ने आरोपियों में आयुष और वैभव को उनके घर के पास से जबकि अखंड को किदवईनगर स्थित सैलून के पास से पकड़ा। इनमें से आयुष का बर्रा बाईपास पर पेट्रोल पंप के पास मैगी प्वांइट बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें