Kanpur News: युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास विभाग के तत्वाधान में किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सांसद रमेश अवस्थी और विधायक महेश त्रिवेदी ने भाजपा सांसद-विधायक खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।
कानपुर में युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से गुरुवार को भाजपा सांसद खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। यह खेल महोत्सव युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। खेल महोत्सव का उद्घाटन किदवई नगर स्थित डॉ. चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में आयोजित एक समारोह में किया गया। सांसद रमेश अवस्थी और विधायक महेश त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता की औपचारिक शुरुआत की।
विज्ञापन
इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेलों की 11 विधाओं को शामिल किया गया है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सके। इनमें मुख्य रूप से कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, जूडो, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, रस्साकसी, खो-खो, शतरंज जैसी विधाएं शामिल हैं। आयोजकों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।