सेन पश्चिम पारा के कसिगवां गांव में शनिवार को शराब के लिए 40 रुपये न देने पर बेटे राजाराम उर्फ लादेन ने मां राजेश्वरी यादव (80) की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ आठ बार वार कर हत्या कर दी थी। वृद्धा के सिर की छह हड्डियां टूटी मिली हैं। यह खुलासा पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हुआ है। नशा उतरने के बाद उसने पुलिस से कहा कि उसे अब कोई बचाने नहीं आएगा।
विज्ञापन
हत्या के बाद भागे हत्यारोपी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी इमलीपुर गांव के बाहर से दिखाई है। सेन पश्चिम पारा प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है।