फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नारायणपुर में बंदरों का तांडव, हफ्ते भर में एक दर्जन लोग जख्मी, ग्रामीण बोले- अब तक नहीं हुई कार्रवाई

सार

Kanpur News: महाराजपुर के नारायणपुर गांव में पिछले एक सप्ताह से बंदरों का भीषण आतंक छाया हुआ है। इन हमलों में अब तक करीब 12 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से एक ग्रामीण छत से गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया।
विज्ञापन
बंदरों के हमले से घायल ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र का नारायणपुर गांव इन दिनों खूंखार बंदरों के आतंक से जूझ रहा है। पिछले एक सप्ताह में बंदरों ने कहर बरपा रखा है, जिसके कारण गांव में भय का वातावरण व्याप्त है। अब तक लगभग एक दर्जन ग्रामीण बंदरों के हमलों का शिकार होकर घायल हो चुके हैं।

विज्ञापन

घायलों में राजकुमार पासवान, राजदेवी पत्नी संजीव कुमार, खुशी पुत्री रामकिशोर, प्रियांशी, राममनोहर गुप्ता, निरंजन यादव और लक्ष्मीनारायण पासवान शामिल हैं। चार दिन पहले बंदरों ने छत पर लक्ष्मीनारायण को दौड़ाया था, जिससे बचने के प्रयास में वह दूसरे खंड से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

विज्ञापन

बंदरों के हमले से घायल हाथ दिखाता बच्चा - फोटो : amar ujala
http://



लाठी-डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं बच्चे

ग्राम प्रधान सोनम गुप्ता ने बताया कि बीते तीन दिन में ही सात लोग बंदरों के हमले में घायल हुए हैं। आतंक इस कदर है कि लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं। बच्चे भी परिजनों की निगरानी में लाठी-डंडा लेकर स्कूल जा रहे हैं। जीना दुश्वार हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक शासन स्तर पर कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें