फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दो बाइकाें की भिड़ंत में नाबालिग की मौत, दोस्त समेत दो घायल

Wed, 12 Feb 2025 09:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
सचेंडी थानाक्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मूलरूप से कानपुर देहात के शिवली के रास्तपुर निवासी अयूब अली का बेटा सलमान (15) अहमदाबाद में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


शकील ने बताया कि कुछ दिन पहले वह शिवराजपुर निवासी बहनोई कासिम अली के घर गया था। मंगलवार देर शाम वापस आने के बाद अपने मित्र कन्हैया के साथ घूमने जा रहा था। दोनों बाइक से सचेंडी के अलमापुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक कुत्ता आने से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची सचेंडी पुलिस ने तीनों को हैलट अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सलमान की मौत हो गई। अयूब के पांच में से दो बेटों की पहले ही मौत हो चुकी हैं। अब रहीस और शकील बचे हैं।

सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत
सचेंडी थानाक्षेत्र में कानपुर देहात के मंगलपुर के घनश्यामपुर निवासी जय सिंह के बेटे ट्रक चालक नाहर सिंह (30) की हादसे में मौत हो गई। परिवार में पत्नी संगीता, दो बच्चे निखिल और आर्यन हैं। मृतक के बड़े भाई ज्ञान सिंह ने बताया कि वह पनकी स्थित सीमेंट गोदाम में डिलीवरी का काम करता था। 10 फरवरी को वह सचेंडी के मुरलीपुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन नहीं वहां नहीं पहुंचा। काफी खाेजबीन के बाद परिजन जब गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने मोबाइल पर नाहर सिंह की मृत फोटो दिखाई। सचेंडी पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले चकरपुर के पास सड़क क्रॉस करते समय हादसे का शिकार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें