फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मंत्री स्वाति सिंह राजकीय बालगृह का दौरा करने पहुंची तो अधिकारी ने गेट पर ही पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Tue, 15 Jun 2021 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मंत्री स्वाति सिंह कार से उतर कर गेट पर पहुंची तो अधीक्षक रामकृष्ण अवस्थी ने फुर्ती के साथ ने उनके पैर छुते हुए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मंत्री स्वाति सिंह के पैर छूते - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने मंगलवार दोपहर को कानपुर के तीनों राजकीय बालगृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वो कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) पहुंची तो अधीक्षक रामकृष्ण अवस्थी मुख्य गेट पर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


जैसे ही मंत्री स्वाति सिंह कार से उतर कर गेट पर पहुंची तो अधीक्षक रामकृष्ण अवस्थी ने फुर्ती के साथ ने उनके पैर छुते हुए आशीर्वाद लिया। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, महिला कल्याण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने मंगलवार को स्वरूपनगर स्थित राजकीय बालिका गृह, कल्याणपुर स्थित राजकीय बाल गृह व राजकीय महिला शरणालय और नौबस्ता राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि आपस में बातचीत के दौरान भी मास्क का इस्तेमाल करें। अधीक्षक को निर्देश दिए कि बच्चों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाएं। एक कमरे में अधिक बच्चे जमा होने से रोकें। सभी बच्चों के पास उनके मास्क अवश्य होने चाहिए। राज्यमंत्री सबसे पहले राजकीय बालिका गृह पहुंचीं।



विज्ञापन

यहां उन्होंने बालिकाओं से बातचीत कर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद अधीक्षिका को बालिकाओं की शिक्षा के साथ उन्हें सिलाई, कढ़ाई और रोजगारपरक प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे राजकीय महिला शरणालय का निरीक्षण किया।

यहां महिलाओं के निवास कक्ष, रसोई घर, शौचालय, कम्यूनिटी हाल की व्यवस्था देखी। भोजन की गुणवत्ता चेक की। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मास्क बनवाने, सिलाई कार्य कराने को कहा। उनकी मेहनत के मुताबिक उन्हें पारिश्रमिक भी देने की भी बात कही।

राजकीय बाल गृह कल्याणपुर में भी बालकों से अलग-अलग वार्ता की। यहां के बच्चों को शिक्षा के साथ योग और आर्ट की शिक्षा देने और ड्राइंग प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए। यहां भंडार कक्ष, रसोई घर, बच्चो का शिक्षण एवं शयन कक्ष आदि का निरीक्षण किया गया।

उन्हें बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिकाओं की ओर से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है। इस दौरान उप निदेशक महिला कल्याण श्रुति शुक्ला, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय सिंह, अधीक्षक राजकीय बाल गृह आरके अवस्थी, सुमन लता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें