फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: राज्यमंत्री को अपशब्द कहने के मामले में तहसीलदार पर रिपोर्ट, 11 जून को ऑडियो हुआ था वायरल

Tue, 15 Jun 2021 08:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहने के ऑडियो वायरल होेने के मामले में तहसीलदार कृष्णराज सिंह के विरुद्ध मंगलवार को राज्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के स्टांप, न्यायालय शुल्क और पंजीयन राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल को अपशब्द कहने के ऑडियो वायरल होेने के मामले में तहसीलदार कृष्णराज सिंह के विरुद्ध मंगलवार को राज्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी राहुल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


तहसीलदार ने 11 जून को राज्यमंत्री के करीब ढाई घंटे देर से आने पर अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। राज्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी की तहरीर पर कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस ने मानहानि समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री झांसी से महोबा आने के दौरान ढाई घंटे लेट हो गए थे। उनको रिसीव करने के लिए महोबकंठ बार्डर पर तहसीलदार कुलपहाड़ की ड्यूटी लगाई गई थी। देर होने पर तहसीलदार ने राज्यमंत्री को अपशब्द कहे थे। इसका ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था।

इसपर डीएम सत्येंद्र कुुमार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। प्रथम दृष्टया जांच में दोषी मिलने पर तहसीलदार को कुलपहाड़ से हटाकर जिला मुख्यालय में संबद्ध कर दिया गया था। ऑडियो जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया। 

मंगलवार को राज्यमंत्री के विशेेष कार्याधिकारी राहुल कुमार ने वायरल ऑडियो व समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार के खिलाफ सरकारी कर्मचारी द्वारा दूसरे को चोट पहुंचाने के इरादे से कानून का उल्लंघन करने व मानहानि का मामला दर्ज कराया है। एएसपी आरके गौतम का कहना है कि विशेष कार्याधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें