सेन पश्चिमपारा थानाक्षेत्र के कुमाऊपुर गांव में मंगलवार सुबह दूध कारोबारी का शव फंदे पर लटका मिला। कुमाऊपुर निवासी विनोद मिश्रा (55) दूध का कारोबार करते थे। परिवार में पत्नी रेखा और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आलोक एयरफोर्स और छोटा बेटा अंकित पुलिस विभाग में सिपाही है। पत्नी रेखा के मुताबिक पति घर से कुछ दूरी पर स्थित पशु बाड़े में मवेशियों को चारा डालने गए थे।