Hamirpur News: राठ कोतवाली क्षेत्र में ब्लैक कोबरा ने ग्रामीण को डस लिया। उसे आनन फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
हमीरपुर जिले में राठ क्षेत्र के इटकौर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45) ने बताया कि गांव के बाहर खेत में मकान बनाकर रहते हैं। मंगलवार सुबह कमरे में रखा गुड़ बेचने के लिए ई-रिक्शा में लाद रहे थे। बताया कमरे में रखा गुड़ उठाते समय वहां छिपे बैठे ब्लैक कोबरा ने डस लिया। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, डसने के बाद मिट्टी में दबने से सांप बेहोश हो गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत से सर्प को पकड़ा। वन क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह राजावत ने बताया कि ब्लैक कोबरा प्रजाति का सांप था, जो क्षेत्र में कम पाया जाता है। सांप को पकड़कर कुन्हैटा के जंगल में छोड़ा गया है। पीड़ित का इलाज चल रहा है।