Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार देर रात अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अत्यधिक नशे की लत और पारिवारिक कलह के चलते वह लंबे समय से तनाव में थे और अकेले रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर में शुक्रवार देर रात ट्रेन के आगे कूदकर अधेड़ ने जान दे दी। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर उनका एक पैर मिला। चकेरी के सीताराम नगर निवासी संजय गुप्ता (55) अकेले रहते थे। उनके मामा सूरज गुप्ता के अनुसार, संजय की पत्नी और दो बच्चे करीब 10 साल से उनसे अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
वह अत्यधिक नशे का सेवन करते थे और तनाव में रहते थे। शुक्रवार रात उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।