Kanpur News: प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को टी-20 मैच का आयोजन हुआ। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस मैदान पर आयोजित इस मैच के जरिए मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल का गहन मूल्यांकन किया।
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कैंप में तीसरे दिन शनिवार को टी-20 मुकाबला कराया गया। एसबीटीयू वेस्ट कैंपस के मैदान पर मैच के माध्यम से खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण क्षमता का आकलन किया गया।
मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। पहली पारीमें टीम ए ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। मुकाबले के दौरान कोचों ने खिलाड़ियों की तकनीक, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को परखा।