Kanpur News: कलक्टरगंज थानाक्षेत्र में सीपीसी कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में सरफराज उर्फ अनु (57) नामक अधेड़ का शव मिला है। सिर पर चोट के निशान होने के कारण पुलिस ने अनहोनी की आशंका जताई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
कानपुर में कलक्टरगंज थानाक्षेत्र के सीपीसी कॉलोनी के पीछे झाड़ियां में शनिवार की सुबह बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के कुलीबाजार में रहने वाले सरफराज उर्फ अनु (57) का शव पड़ा मिला। अधेड़ के सिर पर चोट के निशान को देखते हुए अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन
इलाकाई लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलक्टरगंज एसीपी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।