फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दादी के साथ सो रही मासूम से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद शौचालय में फेंका, आरोपी फरार…तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 25 Oct 2025 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में दादी के साथ घर के बाहर सो रही पांच साल की मासूम बच्ची के साथ शुक्रवार रात दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची को शौचालय में फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्ची को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घाटमपुर थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात दादी के साथ घर के बाहर सो रही पांच साल की बच्ची से हैवानियत की गई। उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद आरोपी बाहर शौचालय में फेंक कर भाग गया। सुबह उसका चाचा लघुशंका करने गया, तब उसे जानकारी हुई। चाचा ने पुलिस को सूचना देकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

अर्ध बेहोशी और दर्द से कराह रही मासूम अंधेरा होने के चलते पहचान नहीं सकी है। पूछताछ में बस यही कहती रही कि चोर आया था। इसके अलावा कुछ भी नहीं बता पा रही है। बच्ची द्वारा अंधेरे में आरोपी को पहचान न पाने से पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुटी। मासूम की मां पिता व तीन साल के भाई को लेकर भैया दूज में मायके गई हुई थी। उसे दादी व चाचा के पास छोड़ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें