नवंबर 2024 में मेट्रो बन जाएगी लाइफलाइन
आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो शुरू होना सिर्फ आगाज है। नवंबर 2024 तक मेट्रो पूरी तरह से शहर की लाइफ लाइन बन जाएगी। यह आगाज मेट्रो के पहले कॉरिडोर का सिर्फ एक हिस्सा है। कॉरिडोर साढ़े 23 किलोमीटर आईआईटी से नौबस्ता तक है। मोतीझील के आगे के स्टेशन भूमिगत हो जाएंगे। फिर बारादेवी में एलीवेटेड ट्रैक होगा और वहां से नौबस्ता तक मेट्रो सड़क के ओवरहेड ही चलेगी। दूसरा कॉरिडोर सीएसए से बर्रा-दो तक साढ़े आठ किमी का होगा। रावतपुर स्टेशन दोनों कॉरिडोर का मिलन केंद्र होगा। इस रूट के आठ स्टेशनों में चार एलीवेटेड और चार भूमिगत ट्रैक होंगे। यहां से यात्री रूट को बदल सकेंगे। नवंबर 2019 में शुरू हुआ मेट्रो का काम नवंबर 2024 में पूरा हो जाएगा।
हमने कानपुरवासियों को निर्धारित समय सीमा में एक विश्वस्तरीय मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने का वादा पूरा कर लिया है। लेकिन हमें अभी रुकना नहीं है। जल्द ही निर्धारित अवधि में मेट्रो के दोनों कॉरिडोर्स का काम पूरा कर लिया जाएगा।- कुमार केशव, एमडी, यूपीएमआरसी