फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो का मरहम बारिश में बहा, डबल पुलिया-विजयनगर मार्ग पर पैचवर्क फेल, अधिकारी बोले- जांच कराई जाएगी

Tue, 04 Aug 2026 12:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर के डबल पुलिया-विजयनगर मार्ग पर सड़क धंसने से हुए हादसे के बाद मेट्रो प्रबंधन द्वारा डाली गई गिट्टी और बजरी सोमवार को हुई बारिश में बह गई। पैचवर्क के बह जाने से सड़क पर फिर से खतरनाक गड्ढा बन गया है, जिससे वाहन चालकों के लिए दुर्घटना की आशंका दोबारा बढ़ गई है।
विज्ञापन
मेट्रो के मरम्मत के बाद बह गया पैच वर्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के विजयनगर में रविवार को सड़क धंसने और उससे हुए हादसे के बाद सोमवार को मेट्रो प्रबंधन की नींद खुली। हालांकि मौके पर सुधार के नाम पर किया गया पैचवर्क बारिश के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सका। शाम होते-होते गिट्टी और बजरी बह जाने से सड़क पर फिर से गड्ढा हो गया। इससे एक बार फिर हादसे की आशंका बढ़ गई है।

विज्ञापन

यूपीएमआरसी शहर में कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक 8.60 किलोमीटर लंबे रूट का निर्माण करा रहा है। क्षेत्रीय निवासी अंकित श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी और संचित श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि अंडरग्राउंड कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। मशीनों के बेतरतीब इस्तेमाल से कई घरों में दरारें आई हैं और सड़कें भी कमजोर हो गई हैं।

गहरे गड्ढे में बाइक और ऑटो के फंसे
इसी के चलते रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे डबल पुलिया-विजयनगर मार्ग पर सर्वोदय स्कूल के पास अचानक सड़क धंस गई थी। गहरे गड्ढे में बाइक और ऑटो के पहिए फंसने से बुजुर्ग, महिला और उसके सात माह के बच्चे समेत छह लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद लोगों ने नाली के पत्थर रखकर वाहन चालकों को खतरे से बचाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

मरम्मत के बाद दोबारा हुआ सड़क पर गड्ढा - फोटो : amar ujala

टीम भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी
स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के समय मेट्रो कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। सोमवार को खबर प्रकाशित होने के बाद मेट्रो कर्मियों ने गिट्टी-बजरी डालकर पैचवर्क किया जो दोपहर में हुई बारिश में फिर बह गया। इससे मौके पर फिर गड्ढा नजर आने लगा है। मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्र ने बताया कि सड़क पर पैचवर्क कराया गया था। यदि दोबारा गड्ढा हो गया है, तो टीम भेजकर स्थिति की जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें