फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: हाईवे किनारे घायल मिले युवक की मौत, परिजनों ने लगाया रंजिश में हत्या का आरोप

Tue, 04 Aug 2026 12:16 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: कादरीगेट थाना क्षेत्र के मसेनी गांव निवासी सोनू शर्मा उर्फ बिलइया (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने रंजिश के चलते हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। घटना के बाद लोहिया अस्पताल में परिजनों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मृतक सोनू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कादरीगेट थाना क्षेत्र के मसेनी गांव निवासी सोनू शर्मा उर्फ 'बिलइया' (40) की मंगलवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार देर रात वह हाईवे स्थित चौराहे पर संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला था। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोहिया अस्पताल पहुंचे परिजनों ने चुनावी/पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन

रविवार रात हाईवे किनारे पड़ा मिला था घायल सोनू

जानकारी के अनुसार, मसेनी निवासी सोनू शर्मा उर्फ बिलइया रविवार देर रात हाईवे किनारे चौराहे पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला था। जानकारी मिलने पर उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे तत्काल डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए थे, लेकिन वहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और स्थिति बिगड़ती चली गई।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

लोहिया अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मंगलवार सुबह हालत बेहद नाजुक होने पर परिजन सोनू को दोबारा लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोहिया अस्पताल परिसर में ही परिजन और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और रंजिशन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।

पुलिस की मिलीभगत का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मृतक के भाई और अन्य परिजनों का साफ कहना है कि सोनू की किसी हादसे में नहीं, बल्कि दुश्मनों ने रंजिश के तहत हत्या की है। परिजनों ने इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और पुलिस की मिलीभगत होने की बात कही।

विज्ञापन

घटना की सूचना पर पहुंची कादरीगेट थाना पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा, तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें