मेट्रो के मरम्मत के बाद बह गया पैच वर्क
- फोटो : amar ujala
कानपुर के विजयनगर में रविवार को सड़क धंसने और उससे हुए हादसे के बाद सोमवार को मेट्रो प्रबंधन की नींद खुली। हालांकि मौके पर सुधार के नाम पर किया गया पैचवर्क बारिश के आगे ज्यादा देर नहीं टिक सका। शाम होते-होते गिट्टी और बजरी बह जाने से सड़क पर फिर से गड्ढा हो गया। इससे एक बार फिर हादसे की आशंका बढ़ गई है।
यूपीएमआरसी शहर में कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए से बर्रा-8 तक 8.60 किलोमीटर लंबे रूट का निर्माण करा रहा है। क्षेत्रीय निवासी अंकित श्रीवास्तव, धीरज गुप्ता, अजय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी और संचित श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि अंडरग्राउंड कार्य के दौरान लापरवाही बरती जा रही है। मशीनों के बेतरतीब इस्तेमाल से कई घरों में दरारें आई हैं और सड़कें भी कमजोर हो गई हैं।