फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मेट्रो के एमडी ने लिया तैयारियों का जायजा

Wed, 16 Apr 2025 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नयागंज या कानपुर सेंट्रल भूमिगत मेट्रो स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर मेट्रो के एमडी ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
नवनिर्मित मेट्रो स्टेशनों का निरीक्षण करते एमडी सुशील कुमार एवं अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को कानपुर मेट्रो में सफर और संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर बुधवार को मेट्रो के एमडी ने तैयारियों का जायजा लिया। भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक जाने का रास्ता बन गया।
विज्ञापन


मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा विस्तार से पहले आज उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नवनिर्मित भूमिगत मेट्रो स्टेशनों चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। कानपुर रेलवे स्टेशन से मेट्रो स्टेशन को जोड़ने वाले मार्ग का भी जायजा लिया। दावा किया कि इस मार्ग के माध्यम से यात्री आसानी से मेट्रो स्टेशन से रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे।

यात्रियों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी का मिलेगा लाभ
मेट्रो के एमडी के अनुसार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी की परिकल्पना के तहत मेट्रो स्टेशनों को रेलवे स्टेशन और बस स्टेशनों के नजदीक बनाया गया है। यात्री सेवा विस्तार के बाद कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन, चुन्नीगंज बस स्टेशन, रावतपुर रेलवे स्टेशन, रावतपुर बस स्टेशन और कल्यानपुर रेलवे स्टेशन, ऐसे प्रमुख यातायात स्थल होंगे जहां मेट्रो स्टेशन के माध्यम से यात्रियों को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। आने वाले समय में झकरकटी बस स्टेशन भी मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे शहरवासियों के लिए शहर के अंदर यात्रा करने के साथ-साथ शहर के बाहर यात्रा भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें