फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने फंदा लगाकर दी जान, गेहूं के गठ्ठर पलटाने से मना करने पर फटकारा था

Wed, 16 Apr 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने मौत के गले लगा लिया। ऊसराहार थाना क्षेत्र के समथर में गांव के बाहर फंदा लगाया।
विज्ञापन
शिवशंकर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता की डांट से क्षुब्ध युवक ने गांव के बाहर जामुन के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पिता के मुताबिक उन्होंने खेत में पड़े गेहूं के गठ्ठर पलटाने के लिए बेटे से कहा था। ऊसराहार थाना क्षेत्र के समथर गांव निवासी शिवशंकर (20) ने गांव के बाहर वनविभाग की नर्सरी के पास खड़े जामुन के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह ग्रामीण नर्सरी की तरफ गए तो उन्होंने युवक का शव लटका हुआ देखा। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


पिता ओमप्रकाश ने बताया कि खेतों में गेहूं के गट्ठर पड़े हुए हैं जो बारिश में भीग गए थे। उन्हें पलटाने के लिए कहा तो नाराज होकर घर से ही बाहर चला गया। सुबह उसके फंदे पर लटकने की सूचना मिली। थानाध्यक्ष ऊसराहार मंसूर अहमद ने बताया कि युवक को पिता ने डांट दिया था। इससे उसके फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें