नगर निगम ने आजतक मालिकाना हक नहीं दिया
मणिकांत जैन ने कहा कि जल्द ही समस्याओं के संबंध में कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी। नवीन मार्केट के विनय अरोड़ा और सरताज अहमद ने बताया कि पिछले 22 वर्षों से नगर निगम के पास लगभग ढाई करोड़ से अधिक रुपये जमा हैं, लेकिन कानपुर नगर निगम ने आजतक मालिकाना हक नहीं दिया। विजय गुप्ता ने बताया कि बाजार में खड़ी गाड़ी पर 20 हजार रुपये का चालान किया जा रहा है जिससे व्यापारी परेशान हैं। मौके पर कृपा शंकर त्रिवेदी, रामेश्वर गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राकेश सिंह, सत्य प्रकाश जायसवाल, टीकम चंद सेठिया, पवन दुबे, रामजी शुक्ला, संत मिश्रा आदि मौजूद रहे।