फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गृहकर पर चर्चा के बीच महापौर की तबीयत बिगड़ी, कहा- व्रत है…दवा खाना भूल गई, सदन की बैठक स्थगित

Tue, 23 Sep 2025 02:35 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नगर निगम की बैठक में गृहकर को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया और ब्याज माफी की मांग की। इसी दौरान महापौर प्रमिला पांडेय की तबीयत खराब होने पर उन्होंने बैठक स्थगित कर दी।
विज्ञापन
सदन की बैठक में मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम सदन की बैठक शुरू होते ही अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान ने जैसे ही एजेंट के प्रस्ताव संख्या एक के तहत बचत पर चर्चा शुरू करने की घोषणा की। तभी कांग्रेस पार्षद दल के नेता सोहेल अहमद ने कहा कि पहले बजट से पहले गृहकर पर चर्चा करें। जनता परेशान है। मनमाने तरीके से 2008 तक से गृह कर और उसे पर भी ब्याज लगाकर वसूली की जा रही है।

विज्ञापन

इससे जनता परेशान है। पिछले वित्तीय वर्षों से थोपा जा रहा बढ़ा हुआ ग्राहकर और उसे पर लगाया जा रहा ब्याज वापस होना चाहिए। भाजपा पार्षद दल के नेता नवीन पंडित  भी बढ़े गृह कर का विरोध करते हुए ब्याज माफ करने की मांग की। यह भी कहा कि यदि नगर निगम अपने स्तर से ब्याज माफ नहीं कर सकता तो इसके  लिए शासन को पत्र भेजें और उसमें उल्लेख करें कि नगर निगम ने 2022 से टैक्स बढ़ाया।

विज्ञापन

महापौर की तबीयत बिगड़ी
हालांकि, उसकी वसूली 2016 से ब्याज सहित की जा रही है। इसलिए 2022 से पूर्व में पूर्व का लगाया गया ब्याज माफ किया जाए। कार्रवाई के दौरान महापौर की तबीयत बिगड़ी उन्होंने कहा कि वह व्रत है, सुबह डीपीएस शुगर की दवा खाना शायद भूल गई है। इसी वजह से तबीयत खराब हो रही है। सीधे डॉक्टर के पास जाना है। इस वजह से उन्होंने परसों तक के लिए सदन की बैठक स्थगित कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें