प्राचार्य ने दिया समुचित इलाज का आश्वासन
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बात कर इलाज के खर्च में 40 हजार रुपये की छूट दिलवाई और मरीज को वहां से डिस्चार्ज कराया। इसके बाद, महापौर तत्काल घायल कृष्णा को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचीं। महापौर ने प्राचार्य डॉ. संजय काला से बात की और कृष्णा के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि मरीज को समुचित इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।