फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कानपुर में मतदाता पुनरीक्षण का अंतिम चरण, छह दिन शेष… 41% डिजिटाइजेशन के बाद DM ने बनाया वॉर रूम

Fri, 28 Nov 2025 03:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के अंतिम छह दिन शेष हैं, लेकिन केवल 41% कार्य पूरा होने के कारण डीएम ने काम में तेजी लाने के लिए एक विशेष एसआईआर वॉर रूम बनाया है। वहीं, 10 बीएलओ ने 100% कार्य पूरा कर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन
कानपुर में बनाए गए 20 से अधिक वार रूम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस दौरान अब केवल छह दिन शेष बचे हैं। इस बीच जिले में अब तक कुल 41 प्रतिशत डिजिटाइजेशन ही पूरा हो पाया है, जिससे शेष कार्य प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। काम में तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी कानपुर ने विशेष एसआईआर वार रूम की स्थापना की है।

विज्ञापन

यहां विशेषज्ञों की निगरानी में बीएलओ लगातार लंबित प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन कर रहे हैं। तकनीकी सहायता, डेटा मिलान और त्वरित समाधान इसी वार रूम से किए जा रहे हैं। जहां एक ओर प्रदेशभर से बीएलओ से जुड़ी घटनाएं चर्चा में बनी रहीं। वहीं, कानपुर के 10 बीएलओ ने अपना 100 प्रतिशत काम पूरा कर उदाहरण पेश किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन पर जिलाधिकारी ने इन सभी को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन

युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं टीमें
कानपुर में कुल 35 लाख मतदाताओं का एसआईआर किया जाना है, लेकिन करीब पांच प्रतिशत मतदाता घर-घर सत्यापन के दौरान मिल नहीं पाए, जिससे कार्य की रफ्तार प्रभावित हुई है। इसके बावजूद प्रशासन का दावा है कि समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी टीमें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें