Kanpur News: कानपुर में जलभराव को लेकर महापौर भड़क गईं और मौके पर मेट्रो अधिकारी को नाले में धकेलने की कोशिश की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या हल न होने पर अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
कानपुर में बारिश से हुए जलभराव की शिकायत का संज्ञान लेते हुए महापौर प्रमिला पांडेय नगर आयुक्त सुधीर कुमार के साथ चावला चौराहे पहुंचीं। मौके पर महापौर ने जनता की परेशानी देख सख्त तेवर दिखाए और नाराजगी में मेट्रो अधिकारी को नाले में धकेलने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जलभराव की समस्या बनी रही, तो मेट्रो अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। महापौर ने कहा कि रावतपुर से मेट्रो निर्माण कार्य कर रही टीम ने गोविंदनगर को नरक बना दिया है। जल्द से जल्द व्यवस्थाएं सुधार करें, नहीं तो सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।