Kanpur News: रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मदेव चौराहे पर लगातार बारिश के चलते बुधवार सुबह एक पेड़ अचानक गिर गया। इसकी चपेट में आने से डायल 112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कानपुर में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा है। बुधवार सुबह रावतपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मदेव चौराहे पर एक पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर डायल 112 बाइक सवार पुलिसकर्मी अखंड प्रताप सिंह और पुष्पेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को उपचार के लिए श्रेया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की दोनों पुलिसकर्मी 9741 पीआरबी के हैं और दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए श्रेया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक पेड़ के नीचे दबी है।