Kanpur News: शुक्लागंज की ओर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 112 मीटर को पार कर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है, जिससे तटीय इलाकों में पानी घुसने से हड़कंप मच गया है। स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और लगातार मॉनिटरिंग के साथ आश्रय स्थल तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
कानपुर में शुक्लागंज की ओर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु पार कर गया है। इससे नदी का पानी तटीय क्षेत्र के इलाकों में घुस गया है। स्थानीय लोगों में इसको लेकर हडकंप मचा हुआ है। हालांकि जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और लोगों को पहले ही हिदायत दे चुका है।
इसके अलावा एक रैन बसेरा और दो आश्रय स्थल भी बनाने के निर्देश प्रशासन दे चुका है। बता दें कि बुधवार की सुबह छह बजे गंगा का जल स्तर 112.020 मीटर पर पहुंच गया है, जो की चेतावनी बिंदु 112 मीटर से 2 सेंटीमीटर ऊपर गंगा बह रही है। एडीएम सिटी सुशील कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। लगातार बढ़ते जल स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।