फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: अस्पताल के पास प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

Sat, 25 Oct 2025 12:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता स्थित आवास विकास हंसपुरम में एक प्लास्टिक गोदाम के बाहर रखे कबाड़ में शुक्रवार शाम आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता थानाक्षेत्र के आवास विकास हंसपुरम में शुक्रवार शाम प्लास्टिक गोदाम में जमा कबाड़ के ढेर में आग लग गई। पास में एक अस्पताल होने के कारण लपटें देख आसपास माैजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन

पीड़ित सोनू दीक्षित ने बताया कि राजरानी हॉस्पिटल के पास किराए के प्लॉट में प्लास्टिक गोदाम बना रखा है। शुक्रवार देर शाम गोदाम के बाहर जमा कबाड़ के ढेर में आग लग गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें