कानपुर के निराला नगर के यू ब्लॉक में स्थित फर्नीचर गोदाम में गुरुवार दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें उठती देख पास स्थित कारखाने में काम कर रहे कर्मचारियों ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचीं दमकल की छह गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोदाम मालिक किदवई नगर निवासी कृष्ण बिहारी बाजपेई के अनुसार गोदाम के पास में करीब आधा दर्जन कर्मचारी कारखाने में फर्नीचर बनाने का काम कर रहे थे।
तभी उन्होंने गोदाम से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग बढ़ गई। तुरंत विद्युत आपूर्ति ठप कराई। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। मौके पर पहुंचे फायर स्टेशनों से छह वाहनों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार घटना में फर्नीचर कारोबारी ने करीब 10 लाख के नुकसान की आशंका जताई है। प्रथम दृष्टया जांच में आग मीटर में शॉर्ट सर्किट होने से लगने की आशंका जताई है।