फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छात्रावास में शिकायतों की अब संयुक्त टीम करेगी जांच, डीएम ने दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर 

कानपुर। कल्याणपुर स्थित राजकीय अनुसूचित जाति बालक छात्रावास द्वितीय में छात्रों की शिकायतों की जांच अब एसीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी की संयुक्त टीम करेगी। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने दोनों अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वंही  मंगलवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेन्द्र गौतम ने छात्रावास का निरीक्षण कर देर शाम डीएम को रिपोर्ट सौंपी थी। निरीक्षण में छात्रावास में दस ऐसे छात्र मिले, जिनका नाम पंजीकरण सूची में दर्ज नहीं था। वहीं, शिकायतकर्ता छात्रों ने प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उनका कहना था कि ऑनलाइन पोर्टल ठीक से संचालित नहीं होने के कारण कई छात्र आवेदन नहीं कर सके। आवेदन करने के बावजूद चयनित छात्रों की सूची भी जारी नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों ने शिकायत पत्र में छात्रावास परिसर में पेड़ों की कटाई, प्रवेश दिलाने के नाम पर रुपये के लेनदेन और एक छात्र के मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप भी लगाए थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आरोपों के आधार पर  साक्ष्य मांगे लेकिन छात्र कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। एक छात्र ने बताया कि वह इन आरोपों की शिकायत पहले ही लिखित रूप में दे चुका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने की संस्तुति की थी। इसी के बाद डीएम ने संयुक्त जांच टीम गठित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया की जिला समाज कल्याण अधिकारी ने निरीक्षण रिपोर्ट दी है। अब एसीएम और जिला समाज कल्याण अधिकारी को संयुक्त रूप से जांच के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें