फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटका मिला राजमिस्त्री का शव, परिजन नहीं बता सके कारण, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Thu, 02 Oct 2025 03:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पनकी थानाक्षेत्र के गंभीरपुर इलाके में बुधवार देर रात राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पत्नी और बच्चों ने शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पनकी थानाक्षेत्र के गंभीरपुर इलाके में बुधवार देर रात राजमिस्त्री ने फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली, तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल का शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। पप्पू पासवान ( 35) राजमिस्त्री था। उसके बड़े भाई कल्लू ने बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी लोगों  खाना खाकर सो गए थे।

विज्ञापन

तभी देर रात पप्पू ने रस्सी के फंदा बनाकर पंखे से लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी शिववती और बच्चे काशकी, अंशिका और जेयस उठे और जैसे ही नजर फंदे पर लटकते शव पर पड़ी, तो चीखपुकार मच गई। पनकी इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि फिलहाल परिजन घटना के पीछे के कारण नहीं बता सकते हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें