फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खेतों में मोर को निगलता दिखा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों में दहशत…बोले- वन विभाग को दी है सूचना

Thu, 02 Oct 2025 10:32 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल ब्लॉक के कपूर फॉर्म में खेतों में एक विशालकाय अजगर को मोर को निगलते हुए देखा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अजगर की दहशत के चलते ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन
अजगर ने निगला राष्ट्रीय पक्षी मोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सरसौल ब्लॉक के डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म में खेतों में पड़े एक विशालकाय अजगर द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर को निगलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गांव के किसान बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह चारा लेने खेत गए थे, अजगर को देखकर दूर हट गए।

विज्ञापन

खेत में एक बड़ा अजगर सांप मोर को निगल रहा था। काफी देर तक दूर से उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी तेज फुफकार से कोई पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की टीम को सूचना दी गई है। अजगर अन्य लोगों के लिए घातक साबित हो सकता है। इसलिए इसका रेस्क्यू करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें