Kanpur News: चकेरी निवासी एक महिला ने अपने लखनऊ निवासी पति और ससुरालियों पर बीमारी छिपाकर शादी करने और बाद में दहेज के रूप में 30 लाख रुपये व किडनी की मांग करने का आरोप लगाया है।
कानपुर में चकेरी निवासी महिला ने पति की किडनी की बीमारी छिपाकर शादी करने और इसके बाद ससुरालीजनों की ओर से दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी जून 2023 में लखनऊ के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। परिजनों ने दोनों किडनियां खराब होने की बात छिपाई थी।
विज्ञापन
ससुर पर बुरी नीयत रखने का आरोप लगाया। पति पर किसी अन्य महिला से अवैध संबंध का आरोप लगाया। 11 अक्तूबर 2024 को उन्होंने ससुरालीजन से पति की बीमारी के विषय में पूछा तो उन्हें प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि ससुरालियों ने दहेज में 30 लाख रुपये के अलावा किडनी देने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।