फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रेमी से शादी के लिए तैयार नहीं हुए परिजन, विवाहित प्रेमिका ने जान दी

Wed, 28 Aug 2024 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विवाहित प्रेमिका ने फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। प्रेमी से शादी के लिए परिजन तैयार नहीं हुए इस बात से आहत थी। पति को छोड़कर महिला मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी से शादी के लिए परिजन तैयार नहीं हुए तो एक विवाहिता प्रेमिका ने मंगलवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। पति से विवाद के बाद लंबे समय से वह मायके में ही रह रही थी। महाराजपुर के गांव की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पति को छोड़कर मायके में रह रही थी। उसके पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग हो गए। नजदीकियां बढ़ीं तो युवक पर शादी का दबाव बनाने लगी। हालांकि दोनों ही परिवारों के परिजन तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन


चार दिन पहले कुलगांव चौकी पुलिस से भी शिकायत हुई थी। इसके बाद दोनों पक्ष रजामंदी के बाद घर लौट आए थे। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार सुबह महिला युवक के घर पहुंच गई और उसी के साथ रहने की जिद करने लगी। किसी तरह परिजन समझाकर घर ले गए। यहां मंगलवार देर शाम जब महिला के घरवाले खेत गए तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि महिला चार माह पहले भी कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास कर चुकी थी। वह अवसाद में भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें