फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चों से दूरी और तनाव में युवक ने पहले हाथ की नस काटी, फिर फंदा लगा दी जान

Mon, 26 Oct 2026 02:25 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: युवक बेटे से बात करने को तरसता रहा। चचेरे भाई को फोन कर कहा कि सुबह अंतिम संस्कार में शामिल हो जाना।
विज्ञापन
प्रशांत शुक्ला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी और बच्चों से दो साल से दूरी और पारिवारिक तनाव के बीच रावतपुर गांव निवासी प्रशांत शुक्ला (37) ने रविवार रात पहले हाथ की नस काटी, फिर साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। जान देने से पहले उसने चचेरे भाई को फोन कर नस काटने की जानकारी दी और सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा। परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था। मां मरहम-पट्टी करने लगीं और बड़ा भाई डॉक्टर को बुलाने चला गया। इसी बीच प्रशांत ने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा लगा लिया।

विज्ञापन


रावतपुर गांव में रामलला मंदिर के पीछे रहने वाला प्रशांत निजी कंपनी में काम करता था। परिवार में मां कांति और बड़ा भाई अजय शुक्ला हैं। अजय के मुताबिक, प्रशांत की वर्ष 2014 में दिल्ली निवासी राखी से शादी हुई थी। दोनों के दो बच्चे कनक और शिवांग हैं। शराब पीने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। करीब दो साल पहले राखी दोनों बच्चों को लेकर दिल्ली स्थित मायके चली गई थी। इसके बाद से प्रशांत पत्नी और बच्चों से अलग रह रहा था। परिजन के मुताबिक, प्रशांत अपने बेटे शिवांग से बेहद लगाव रखता था। वह अक्सर पत्नी को फोन कर बेटे से बात कराने की गुजारिश करता था।

Trending Videos

खरी-खोटी सुनाती थी पत्नी
आरोप है कि पत्नी उसे बेटे से बात नहीं कराने के साथ खरी-खोटी भी सुनाती थी। करीब तीन माह पहले प्रशांत दिल्ली स्थित ससुराल गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां पत्नी ने उसके सामने ही दोनों बच्चों की पिटाई की थी। बच्चों से दूरी और पारिवारिक तनाव के चलते वह परेशान रहता था। रविवार रात करीब नौ बजे प्रशांत घर लौटा और मां से खाना मांगा। मां खाना उसके कमरे में रखकर आराम करने चली गईं। कुछ देर बाद प्रशांत ने चचेरे भाई को फोन कर हाथ की नस काटने की जानकारी दी और सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा। घबराए चचेरे भाई ने बड़े भाई अजय को सूचना दी।

 
विज्ञापन

परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रशांत खून से लथपथ पड़ा था। मां उसकी मरहम-पट्टी करने लगीं, जबकि अजय डॉक्टर को बुलाने चला गया। इसी दौरान मां कमरे से बाहर निकलीं तो प्रशांत ने दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। परिजन दोबारा कमरे में पहुंचे तो वह फंदे पर लटका मिला। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक तनाव के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें