फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ‘बच्चों की फोटो का लगाया स्टेटस’, युवक ने काटी कलाई, भाई डॉक्टर बुलाने गया, फंदा लगा दी जान, पढ़ें मामला

Tue, 27 Oct 2026 09:23 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Suicide News: रावतपुर गांव में पत्नी और बच्चों से दो साल से बिछड़े रहने के तनाव में युवक ने रविवार रात पहले अपनी कलाई काट ली और फिर कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटककर जान दे दी। बड़ा भाई जब डॉक्टर को बुलाने गया था, तभी उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
kanpur suicide case - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में पत्नी और बच्चों से दो साल से दूर रह रहे रावतपुर गांव निवासी प्रशांत शुक्ला (37) ने उनकी जुदाई से तनाव में आकर रविवार रात कलाई काट ली। बड़ा भाई कलाई से खून बहता देख डॉक्टर को बुलाने गया। इस बीच प्रशांत ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर फंदा लगा जान दे दी।

विज्ञापन

खुदकुशी से पहले उसने अपने चचेरे भाई को फोन कर सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुलाया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रावतपुर गांव में रामलला मंदिर के पीछे रहने वाले प्रशांत प्राइवेटकर्मी थे। परिवार में मां कांति और बड़े भाई अजय हैं।

Trending Videos

कभी-कभी शराब पीकर घर लौटता था
अजय ने पुलिस को बताया कि प्रशांत की शादी 2014 में दिल्ली के शादीपुर निवासी राखी से हुई थी। उनके दो बच्चे कनक और शिवांग हैं। बताया कि प्रशांत कभी-कभी शराब पीकर घर लौटता था। इसे लेकर पत्नी से विवाद होता था। करीब दो साल पहले राखी दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई।

पत्नी ने दोनों बच्चों की पिटाई की
परिजन के अनुसार प्रशांत को अपने बेटे शिवांग से बेहद लगाव था। आरोप है कि उसकी पत्नी प्रशांत के गुजारिश करने के बाद भी कभी उसके बेटे से फोन पर बात भी नहीं करवाती थी। करीब तीन महीने पहले प्रशांत ससुराल गया था। वहां पत्नी ने उसी के सामने दोनों बच्चों की पिटाई की थी। इसके बाद से प्रशांत काफी तनाव में रहने लगा था।

प्रशांत को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया
रविवार रात करीब नौ बजे प्रशांत ने कमरे में जाकर ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। चचेरे भाई को फोन कर सुबह अंतिम संस्कार में आने के लिए कहा। चचेरे भाई ने अजय को फोन पर जानकारी दी। अजय अपनी मां कांति के साथ कमरे में पहुंचे, तो प्रशांत को लहूलुहान हालत में पड़ा पाया। मां ने किसी तरह हाथ में मरहम पट्टी की और अजय डॉक्टर को लेने चले गए।

अपने बच्चों की फोटो का स्टेटस भी लगाया
अजय के अनुसार इस बीच मां फर्श पर फैला खून साफ करने के बाद जैसे ही कमरे से बाहर निकलीं तो प्रशांत ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। खुदकुशी से पहले उसने मोबाइल पर अपने बच्चों की फोटो का स्टेटस भी लगाया, लेकिन कुछ ही देर में उसे डिलीट कर दिया था।
विज्ञापन

युवक के बच्चों से जुदाई में आहत होकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली है। परिजन की तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।  -कमलेश राय, थाना प्रभारी, रावतपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें