फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 198.37 करोड़ से बनेगा मकड़ीखेड़ा नाला, लाखों लोगों को मिलेगी जलभराव से राहत, शासन से मिली स्वीकृति

Sat, 15 Nov 2025 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधायक नीलिमा कटियार ने बताया कि उन्होंने याचिका समिति में यह मामला उठाया था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर नगरीय आपदा राहत कोष से इस नाले के लिए धन स्वीकृत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
बारिश में मकड़ीखेड़ा में इस तरह भरा रहता है पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मकड़ीखेड़ा नाला 198.37 करोड़ से बनेगा। नगर विकास मंत्री ने नगरीय आपदा राहत कोष से इन नाले के निर्माण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी। नाला बनने से गुप्ता कॉलोनी सहित आसपास के मोहल्लों के लाखों लोगों को जलभराव से निजात मिलेगी। विधायक नीलिमा कटियार ने यह दावा किया।

विज्ञापन

कल्याणपुर-सिंहपुर रोड स्थित नवशील धाम, मकड़ीखेड़ा, गुप्ता सोसाइटी सहित आसपास के विभिन्न मोहल्लों में बरसात में घरों तक में जलभराव होता है। महीनों सड़कों से लेकर घरों तक में पानी भरने से न सिर्फ आवागमन प्रभावित होता है, बल्कि गृहस्थी का सामान तक खराब हो जाता है। आईआईटी, कल्याणपुर, आवास-विकास, विश्वविद्यालय, इंद्रानगर सहित विभिन्न मोहल्लों का गंदा पानी भी मकड़ीखेड़ा, गुप्ता सोसाइटी में भरने से कई महीने स्थिति नारकीय रहती।

निर्माण की अनुमानित लागत 198.37 करोड़ रुपये
इसके मद्देनजर नगर निगम ने आठ महीने पहले नवशील धाम से सिंहपुर तिराहा होते हुए मकड़ीखेड़ा, जागेश्वर मंदिर के पास तक आरसीसी नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। शासन से सैद्धांतिक सहमति के बाद नगर निगम ने जल निगम की निर्माण इकाई सी एंड डीएस से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराई है। निर्माण की अनुमानित लागत 198.37 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत
छह महीने पहले डीपीआर शासन को भेजी गई थी। विधायक नीलिमा कटियार ने बताया कि उन्होंने याचिका समिति में यह मामला उठाया था। नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर नगरीय आपदा राहत कोष से इस नाले के लिए धन स्वीकृत करने का आग्रह किया। विधायक ने दावा किया कि नगर विकास मंत्री ने मकड़ीखेड़ा नाला निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें