फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फेसबुक के जरिये दो बच्चों की मां संग दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध, दूसरी युवती से की सगाई

Thu, 23 Jan 2025 07:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दो साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। नवाबगंज निवासी महिला ने फिरोजाबाद निवासी युवक के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद निवासी युवक ने फेसबुक के जरिये नवाबगंज निवासी दो बच्चों की मां से दोस्ती कर ली और उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। इन्कार करने पर युवक ने कई बार जान देने का प्रयास किया, जिस पर महिला शादी के लिए राजी हो गई। इसके बाद दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। बाद में आरोपी ने दूसरी युवती से सगाई कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़िता ने नवाबगंंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


नवाबगंज क्षेत्र निवासी समाजसेवी 33 वर्षीय महिला ने बताया कि सात साल पहले फेसबुक के जरिये उसकी पहचान फिरोजाबाद के सुहागनगर निवासी मानवेंद्र प्रताप सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में फेसबुक चैट पर परिवार और एक-दूसरे को पसंद करने की बातें शुरू हो गईं। दो साल पहले मानवेंद्र ने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस पर उन्होंने मानवेंद्र को बताया कि वह शादीशुदा है और दो बच्चे भी हैं। इसके बाद उससे बातचीत बंद हो गई। कुछ दिन बाद मानवेंद्र ने उन्हें एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल की और शादी से इन्कार करने पर जहर खा लिया। उन्होंने मानवेंद्र के पिता से बात की तो पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है।

मानवेंद्र ने 10 दिन बाद उन्हें दोबारा फोन कर जेड स्क्वायर बुलाया। उनके पहुंचने पर उसने हाथ काट लिया और स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की बात कही। इसपर उन्होंने तलाक लेने के बाद शादी के लिए हामी भर दी। कुछ दिन बाद मानवेंद्र ने कोर्ट में शादी करने की बात कहकर आगरा बुलाया और एक होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह अक्सर उनका शोषण करने लगा। बीते 10 दिसंबर को पता चला कि मानवेंद्र ने किसी दूसरी लड़की से सगाई कर ली। नवाबगंज इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बिना तलाक के शादी कराने से किया मना
पीड़िता ने अनुसार मानवेंद्र के शादी का प्रस्ताव रखने पर जब उसने कहा कि तुम्हारे घर वाले दो बच्चे की मां को बहू नहीं बनायेंगे तो उसने कहा कि मैं बच्चा नहीं हूं। वह परिवार को समझा लेगा। इसके बाद दोनों कोर्ट में शादी करने के लिए गए, जहां अधिवक्ता ने तलाक के बिना शादी कराने से मना कर दिया। इसके बाद मानवेंद्र उसे होटल में ले गया, जहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें