फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मोही मां की करतूत: गर्भनाल काट कर पानी भरे खेत में फेंका नवजात…मौत, छत पर दिया था जन्म, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 23 Jan 2025 04:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: राजपुर कस्बे में निर्मोही मां ने पति से विवाद की सजा निर्दोष नवजात को दी। उसने छत पर बेटे को जन्म देने के बाद पानी भरे खेत में फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात के राजपुर कस्बा के लोहिया नगर में एक निर्मोही मां ने नवजात को जन्म के कुछ मिनट बाद ही घर के पीछे पानी भरे खेत में फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह नवजात का शव मिलने पर पुलिस ने जांच की, तो हकीकत सामने आई।

विज्ञापन

पुलिस हिरासत में मां नवजात को फेंकने की बात स्वीकारी है।  पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर ट्रक चालक पति को जानकारी दी है। लोहिया नगर में गुरुवार सुबह टहलने निकले लोगों ने पानी भरे खेत में घास के बीच एक नवजात का शव फंसा देखा।

एक दुपट्टा व जैकेट पड़ी मिली
उसके पास में ही एक दुपट्टा व जैकेट पड़ी मिली। लोहिया नगर निवासी आलोक की सूचना पर पहुंचे सीओ संजय वर्मा, थानाध्यक्ष दिनेश गौतम को मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि शिक्षक मोहम्मद सादिक के मकान में किराए पर रह रही महिला गर्भवती थी।

छत पर खून के धब्बे मिले
इस पर पुलिस ने मकान में जाकर छानबीन की, तो छत पर खून के धब्बे मिले। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसकी दूसरी शादी जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी ट्रक चालक के साथ शादी हुई थी।

तड़के सुबह हो गया था प्रसव
करीब दो साल से वह राजपुर में किराए के मकान में रह रही है। उसकी एक वर्ष की बेटी भी है। पति आए दिन विवाद करते थे। एक सप्ताह पहले घर आने पर पति ने विवाद किया था। इसके चलते वह परेशान थी। गुरुवार भोर पहर तीन बजे छत पर उसका प्रसव हो गया।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद उसने स्वयं गर्भनाल काट कर बच्चे को खेत में फेंक दिया। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें