फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आजादी के जश्न की नई इबारत लिखेगी मां तुझे प्रणाम रैली, मोतीझील से होगी शुरूआत, जगह-जगह होगा स्वागत

Mon, 12 Aug 2024 12:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अमर उजाला के अभियान के तहत मां तुझे प्रणाम रैली की शुरूआत मोतीझील से होगी। फूलों की वर्षा कर रैली का जगह-जगह स्वागत होगा।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम रैली रूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत 15 अगस्त को मोतीझील से रैली निकाली जाएगी। हाथों में तिरंगा, जुबां पर भारत माता के जयघोष के साथ कदमताल करते बैंड और देशभक्ति के तरानों के बीच शहर आजादी के जश्न की नई इबारत लिखेगा। रैली में हर कोई देशभक्ति के जोश, उल्लास और उमंग से डूबा नजर आएगा। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर रैली का अभिनंदन होगा।
विज्ञापन


इससे पहले नगर निगम परिसर में ध्वजारोहण और सामूहिक राष्ट्रगान होगा। रैली में मातृ शक्ति एक देश वेश अनेक के जरिये अखंडता का संदेश देंगी। 10.30 बजे रैली मोतीझील से प्रस्थान करेगी, जो पूरे शहर में भ्रमण करते हुए अमर उजाला कार्यालय में समाप्त होगी। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें गायन और नृत्य के जरिये देशभक्ति का जज्बा दिखाने का मौका भी मिलेगा। झांकियां व गतका दल के करतब व स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे। रैली मार्ग पर चौराहों को आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा।

इन मार्गों से होकर गुजरेगी रैली
मोतीझील से शुरू होकर रैली मधुराज हॉस्पिटल, दि चाट चौराहा, गैस्ट्रोलीवर हॉस्पिटल, गोपाला गेस्ट हाउस, रैना मार्केट, कंपनीबाग चौराहा, रानीघाट चौराहा, राजीव पेट्रोल पंप तिलकनगर, आर्यनगर चौराहा, चांदनी नर्सिंग होम तिराहा, गैंजेस क्लब तिराहा, कमिश्नर कैंप ऑफिस चौराहा, आभा हॉस्पिटल तिराहा, होटल विजय इंटरनेशनल, रेवथ्री तिराहा, ग्रीनपार्क चौराहा, मेघदूत तिराहा, फूलबाग चौराहा, बिरहाना रोड, नयागंज, घंटाघर, टाटमिल चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर चौराहा, किदवईनगर चौराहा, साइट नंबर 1 चौराहा, सोटेवाले हनुमान मंदिर चौराहा, गौशाला चौराहा, दीप टाकीज, नंदलाल चौराहा, चावला मार्केट, गोविंदपुरी नया पुल, फजलगंज चौराहा, चारखंभा चौराहा से होते हुए अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर संपन्न होगी।
विज्ञापन


रैली में शामिल होकर दिखाएं देशभक्ति का जज्बा, जीतें पुरस्कार
रैली में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में देशभक्ति का जज्बा दिखाने वालों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। जो लोग इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे मोबाइल नंबर 9335031193 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

मानव शृंखला से तिरंगा बनाने वाले स्कूल होंगे पुरस्कृत
मानव शृंखला के जरिये तिरंगा बनाने वाले स्कूलों को पुरस्कार मिलेगा। इसमें पहले पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5,100 और तीसरा स्थान पर आने वाले स्कूल को 2,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

श्रेष्ठ झांकियों को मिलेगा 51 हजार का पहला पुरस्कार
रैली में शामिल होने वाले स्कूल, सामाजिक संगठन व संस्थाओं की झांकियों को भी पुरस्कार मिलेगा। इसमें प्रथम पुरस्कार पाने वाले को 51,000, दूसरे नंबर पर आने वाले को 21,000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 11,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं दो को सांत्वना पुरस्कार 5,100-5,100 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

श्रेष्ठ चौराहा व वाहन सजाने वाले को भी मिलेगा पुरस्कार
रैली रूट पर आने वाले चौराहों को सजाने वाले संगठनों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में 11,000 रुपये, दूसरे स्थान पर 5,100 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 2,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। श्रेष्ठ सजे हुए व्यक्तिगत चार पहिया वाहन को 11,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

महिलाओं के लिए भी होंगी प्रतियोगिताएं
महिलाओं के बीच होने वाली ड्रेस प्रतियोगिता की विजेता को 5,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, महिला संगठनों के लिए विशेष पुरस्कार रखा गया है। इसमें पारंपरिक परिधान समूह में पहनकर आने वाले संगठन का चयन होने पर उन्हें 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमें संगठन की महिलाओं को अलग-अलग राज्यों जैसे पंजाब, हरियाणा, गुजरात, हिमांचल प्रदेश आदि राज्यों की संस्कृति की झलकियों का प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें