फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: दो लाख के लोन का झांसा, खाते से लेनदेन के बाद आया 50 लाख का नोटिस, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 17 Sep 2026 05:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

आरोपियों ने पासबुक-एटीएम और चेकबुक अपने पास रखे थे। पीड़िता दस्तावेज मांगने पहुंची तो आरोपियों ने अश्लीलता की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अशोक नगर निवासी महिला के बैंक खाते से लाखों रुपये के लेनदेन और 50 लाख रुपये के नोटिस के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बर्रा दो निवासी युवकों पर दो लाख रुपये का लोन दिलाने के नाम पर उसके बैंक खाते खुलवाने, पासबुक, एटीएम और चेकबुक अपने पास रखने और खातों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक एटा से फोन आने पर जब उन्होंने उन लोगों से सवाल किया तो जान से मारने की धमकी दी गई।

विज्ञापन


पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि जनवरी 2026 में मोहल्ले की एक युवती ने ब्यूटी पार्लर शुरू करने के लिए दो लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। युवती ने उनकी मुलाकात बर्रा दो के मनीष मिश्रा और वेदांत से कराई। दोनों ने लोन कराने के नाम पर कोटक महिंद्रा बैंक, गोविंद नगर और एक्सिस बैंक में खाते खुलवाने के लिए आधार, पैन कार्ड, फोटो समेत दस्तावेज लिए। आरोप है कि कुछ सादे कागजों पर भी हस्ताक्षर करा लिए। उन्हें तीन महीने में लोन मिलने का भरोसा दिया। चार महीने बाद पूछने पर चार महीने और लगने की बात कही गई।

विज्ञापन

इसी दौरान दोनों ने बैंक की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिए। उसकी आईडी से दो सिम भी जारी कराकर अपने पास रख लिए। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को उनके पति के खाते में 2.50 लाख रुपये भेजकर कुछ ही समयबाद रकम वापस ले ली गई। उसके देवर मयंक का भी खाता खुलवाया गया, लेकिन उसे पासबुक या अन्य बैंक दस्तावेज नहीं दिए गए। आठ सितंबर को एटा से पुलिस ने फोन कर महिला को बताया कि उसके खाते से लेनदेन और 50 लाख रुपये का नोटिस के बारे में जानकारी देकर बयान के लिए एटा बुलाया। 12 सितंबर को वह उन दोनों के घर पहुंची तो उसे पीटने के साथ अश्लीलता की गई। साइबर थानाप्रभारी अभय सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें